भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना, भोजन एवं बगीचे में आयुर्वेद का महत्व बताया
शिवपुर में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कौशल ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग एवं श्रीमान जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रदीप कटियार सर के निर्देशानुसार 07 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2022 के “विषय ” हर दिन , हर घर,आयुर्वेद के अनुसार आज दिनांक 23/10/22 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय शिवपुर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कौशल के द्वारा चिकित्सा के भगवान धन्वन्तरि जी की पूजा अर्चना की गई।

आयोजन के अंतर्गत संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद, आयुर्वेद आहार जैसे अनाज बाजरा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया एवं मौसम के बदलाव को सहने के लिए आयुर्वेद में बताई हुई दिनचर्या एवं ऋतुचर्या की जानकारी दी एवं अपने जीवन मे पालन करने को कहा गया।

मेरी रसोई में आयुर्वेद की उपयोगिता भोजन एवं बगीचे में आयुर्वेद का महत्व बताया। साथ ही आसपास लगे हुए औषधीय पौधों को दिखाकर उनके रोगों में उपचार करने के तरीके बताये गए ,उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी को नि:शुल्क आयुर्वेद औषधियां और “आयुष रक्षा किट” प्रदान की गई, स्वस्थ रहने हेतु आयुर्वेद में वर्णित आहार- विहार की जानकारी दी गई।



