पट्टे की मांग को लेकर आदिवासियों ने सौंपा ज्ञापन

सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में ग्राम सोताचिकली, रजौरा एवं निरखी के ग्रामीणों ने एक एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रमेश जैन को सौंपा ज्ञापन में बताया की हम सभी लोग भूमिहीन हैं, हमारे पास अपने पूर्वजों से किसी प्रकार की भूमि प्राप्त नहीं हुई, और हम सभी भूमिहीन होने से अपने छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण करने हेतु शासन की जमीन पर जो उबड खाबड़ थी, उसे मेहनत मजदूरी करके बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, हमारे पास अपनी आय इसके अलावा अन्यत्र कोई दूसरा साधन नही हैं। हम लोग निर्धन व असहाय हैं, हमारी द्वारा पूर्व से लगभग 40-50 सालों से अपनी कब्जाशुदा जमीन का जुर्माना भी भरा जा रहा है, जिसकी रसीदें भी संलग्न है। हम सभी लोग शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, इसलिए हमारे गाँवों हमारे कब्जा की सूक्ष्म जाँच कराई जाकर शासन से पट्टे हमें प्रदान किये जाए जिससे हम शासन की योजनाओं को प्राप्त कर सकें। हमारे व्दारा पूर्व में की कई बार आवेदन पत्र दिये जा चुके हैं, परन्तु हमारी कोई भी सुनवाई नही हो पायी है। हम लोग समय समय पर शासन से अधिरोपित समस्त नियमों का पालन करते हैं।
कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण शर्मा का कहना है कि वंचित वर्ग भाजपा के शासन में परेशान है उनकी सुनने वाला कोई नही है। भाजपा के नेताओ को सिर्फ वोट के लिए इनकी याद आती है। जब योजनाओं के लाभ की बात आती है, इनकी तरफ देखा भी नही जाता।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण शर्मा के साथ मोजीलाल, सुक्कू, जंगल सिंह, देवीसिंह, प्रकाश, लखन, भादुलाल, रामेश्वर श्रीराम, महेश, रामनाथ, संतुलाल, लखनलाल, कोमल, संतोष चतर सिंह. गंगा प्रसाद, विश्राम, सुमेर, सुखदेव सुक्कन लाल, किसन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



