राजस्व सभापति ने किया नामंत्रण फाइलों का अवलोकन

सिवनी मालवा नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा पूर्व से लंबित नामांतरण प्रकरणों पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें राजस्व सभापति ईश्वरदास जमीदार ने पूर्व से लंबित नामांतरण प्रकरणों की नस्तीयो का अवलोकन किया। साथ ही समय पर नामंत्रण करने के निर्देश दिए गए। जिसमें नगरपालिका के मुख्य लिपिक संजय गोयल, राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह उईके, सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम साहू, श्रवण कुमार पाठक, निसार खान, महेंद्र वासले आदि उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व से लंबित प्रकरण को तत्काल करने के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पूर्व से लंबित नामंत्रण प्रकरणों के लिए निकाय द्वारा एक दल गठित किया गया है। जिसमें दल को निर्देशित किया गया है कि वह लंबित प्रकरणों को नियम अनुसार तैयार करवाए जा कर नामंत्रण की कार्रवाई करें।



