सिवनी मालवा चिकित्सक डॉ विशाल बघेल ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन: बुजुर्गों को उपहार देकर लिया आशीर्वाद, घर में जन्मदिन न मनाने की परिवार से मिली प्रेरणा
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक डॉ विशाल बघेल ने मनाया जन्मदिन

खुद के लिए तो हर कोई जीवन जीता है लेकिन कम ही लोग होते हैं, जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूँढते है। बघेल हॉस्पिटल केहरदा और सिवनी मालवा के संचालक डॉ विशाल सिंह बघेल इसी बात का उदाहरण हैं। इन्होंने अपना जन्मदिन अपने उस परिवार केसाथ मनाया, जो इनका न होकर भी इनका अपना है। इन्होंने वृद्धा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया और वहां मौजूद लोगों को तिलक कर उन्हे अपने हाथों से मीठा खिलाया। मौका यदि जन्मदिन का हो और धूमधड़ाके के साथ पार्टी न हो यह बात हजम नहीं होता। लेकिन आज भी कई युवा ऐसे हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक डॉ विशाल बघेल अपना जन्मदिन अपने घर के साथ साथ वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के का तिलक कर उनका मुंह मीठा कर मनाया। इसके बाद सभी वृद्धों को फल और मिष्टान वितरित किया गया। डॉ विशाल सिंह बघेल ने जन्मदिन मनाने के बाद कहा कि इन बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाने का एक ही उद्देश्य था कि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके। यहां ऐसेलोग हैं, जिन्हें अलग–अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। यहां ऐसे लोग भी हैं जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। तो इनबुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर उनके मन को शांति व आत्मिक सुख की प्राप्ति हुई है।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नर्मदापुरम जिला संयोजक तथा बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों का हाल-चाल लेकर उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया। साथ ही फल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धावस्था के दौरान आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी देकर उनसे बचाव के तरीके बताए। इस अवसर पर डॉ पूनम सिंह राजपूत, डॉ आदर्श शुक्ला, डॉ नीतीश बघेल, डॉ नवोदित राठौर, ईश्वर विश्नोई, देशबंधु मराठा, आनंद लौवंशी, नलिनी मालवीया, राहुल बाथव व अन्य उपस्थित रहे।



