कुसुम कॉलेज में मनाया गया विश्व मानव अधिकार दिवस

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में मानव सभ्यता एवं मानव अधिकार के संबंध में छात्र छात्राओं को संबोधित किया इस कार्यक्रम मे स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो रमाकांत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में मानव गरिमा मानव सभ्यता एवं मानव अधिकार के विशिष्ट बिंदुओं पर विस्तार से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के प्रभारी प्रोफेसर कमल सिंह अहिरवार द्वारा किया गया कार्यक्रम में राजनीतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके अग्रवाल ने मानव अधिकार एवं सार्वभौमिक घोषणा पत्र के बारे में बताया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में राजनीति विज्ञान के अतिथि विद्वान श्री नवनीत सोनारे ने मानव अधिकार एवं एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में चर्चा की कार्यक्रम बहुत उत्साहपूर्ण मनाया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्री नवनीत सोनारे द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई



