सिवनी मालवा

विद्यार्थी परिषद ने सौंपा एसडीएम के नाम ज्ञापन

कॉलेज बना पार्किंग का अड्डा, प्राचार्य एवं शिक्षक की गाड़ियाँ होती है परिसर में खड़ी

सिवनी मालवा।

हमेशा विवादों में रहने वाला सिवनी मालवा का शासकीय कुसुम महाविद्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामला है गाड़ियाँ खड़ी करने का जहाँ लाखों रूपये की पगार लेने वाले महाविद्यालय प्राचार्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक महंगी महंगी गाड़ियों को परिसर के अन्दर खड़ी करना अपनी शान समझते है वही छात्र छात्राओं के द्वारा यदि महाविद्यालय के बाहर भी गाड़ियाँ खड़ी की जाती है तो उनसे महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है साथ ही प्राचार्य द्वारा यहाँ तक कहा जाता है की अगर बहस करोगे तो तुम्हे टीसी दे दी जायेगी। हमारे वाहन महाविद्यालय में ही खड़े रहेंगे।
जिससे नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनिल जैन के नाम नायब तहसीलदार ललित सोनी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया की शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा के केम्पस में जो पार्किंग स्थल है वहीं महाविद्यालय के स्टाफ के वाहन खड़े होते हैं वहाँ विधार्थियों के बैठने की व्यवस्था है किन्तु वहाँ दिन-रात स्टाफ के वाहन खड़े रहते हैं और यदि कोई विद्यार्थी आता है वहाँ बैठने के लिए एवं गाड़ियों की पार्किंग के लिए तो गार्ड एवं शिक्षकों द्वारा अभद्रता की जाती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करता है कि पार्किंग स्थल पर स्टाफ के वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाई जाये या फिर विद्यार्थियों के वाहनों की पार्किंग भी वहीं कराया जाना सुनिश्चित किया जावे।

आपको बता दें की महाविद्यालय प्रबंधन की मिलीभगत के चलते आसपास के लोगों के घरों के वाहन भी महाविद्यालय की पार्किंग में ही लगाए जाते है। परन्तु यदि कोई छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में वाहन खड़ा करें तो प्राचार्य सहित अन्य प्राध्यापको के द्वारा छात्र छात्राओं से अभद्रता की जाती है एवं उन्हें टीसी देने की धमकी भी दी जाती है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद् के सत्यम तिवारी, कृष्णा कैथवास, वरुण जाट, राज भगोरिया, हर्ष भारद्वाज, शिव भगोरिया, कपिल चौबे, राहुल केवट, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, नितिन धनवारे, सिद्धेश्वर भारद्वाज, आदित्य कुशवाह, संजय मौर्य एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!