नर्मदापुरम

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अनुसूचित जाति बस्तियों में संपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना है उद्देश्य

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

नर्मदापुरम। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक माननीय अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी एवं जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल के निर्देश पर भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया ने बताया बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अनुसूचित जाति बस्तियों में संपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना है जिला उपाध्यक्ष मोर्चा प्रभारी राजेश तिवारी ने मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से परिचय लिया एवं अनुसूचित जाति  मोर्चा के आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के बस्ती संपर्क अभियान में अनिवार्य रूप से घर घर जाकर प्रत्येक मंडल के केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में हितग्राहियों से संपर्क कर इन योजनाओं को लाभ मिला है इस बारे में जानकारी देना है संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई नियमित बैठक प्रत्येक माह जिला एवं मंडल आगामी की बैठक नियमित करने को कहा सोशल मीडिया पर सभी लोग एक्टिव रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं को शेयर करें आगामी 27 नवंबर मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक स्थानों पर सुनने हेतु आग्रह एवं स्वयं भी सुने और सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें  पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं बैठक में कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मोर्चा  राम सागर एवं कार्यक्रम का आभार सोशल मीडिया प्रभारी शुभम तिवारी द्वारा किया गया । बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामबकस नागले धर्मराज कुचबंदिया रामजीवन बकोरिया संजय पवार अखिलेश बिल्लोरे राहुल गोयल शुभम टिकारिया मंडल अध्यक्ष ललता अहिरवार गंगाराम नागवंशी खुशीलाल अहिरवार मुकेश कुमार राठौर तरुण घावरी दिनेश चौधरी जगदीश अहिरवार दिलीप बरेले आनंद ऊंटवार जिम्मी कैथवास आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!