भारतीय किसान यूनियन टिकैत मध्यप्रदेश की डोलरिया तहसील ईकाई की मासिक बैठक सम्पन्न
26 नवंबर को भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन देंगे

सिवनी मालवा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत, मध्यप्रदेश की डोलरिया तहसील ईकाई की मासिक बैठक स्थानीय सोनाली गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों के ज्वलंत मुद्दों सहित, संगठनात्मक चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विसंगतियों आगामी 26 नवंबर को भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने,
किसान आर्थिक रूप से सक्षम बने, खेती लाभ का धंधा कैसे बने इस उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश के निर्णय लिया गया है , दिनांक 26/11/022 को राज्यपाल महोदय को दिया जाने वाले ज्ञापन के साथ जिला स्तरीय मांगों के साथ निम्न लिखित मांगों को भी ज्ञापन में सामिल किया जावे
1– प्रधानमंत्री बीमा नीति में विसंगतियों के चलते प्राकृतिक आपदा में फसल नष्ट होने के बाबजूद किसानों को क्षतिपूर्ति के लाभ से वंचित कर दिया जाता है या नुकसान के अनुरूप किसानों को क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिल पाती है, बीमा नीति को बंद कर रवि एवं खरीफ सीजन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बीमा कंपनी को दिया जाने वाला किसानों की प्रिमियम राशि जो लगभग 10,000 रूपये होती है, साथ ही कृषि कृषि यंत्रों,बीज, रासायनिक दवाओं पर दिया जाने वाले अनुदान को बंद करते हुए किसानों के बचत खातों में 20,000 रूपये प्रति हेक्टेयर का भुगतान वर्ष में 10–10 हजार रुपए दो किस्तों में दिया जावे जिससे किसान आर्थिक रूप से सक्षम तो होगा, सरकार के उपर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
2– भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली दो किस्तों में 4000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि को 3 किस्तों में करते हुए 4–4 हजार किया जावे जिससे प्रत्येक किसान को वर्ष में 24,000 रूपये प्राप्त हो ताकि उसे वास्तविक सम्मान प्राप्त हो सके
3– सेवा सहकारी समितियों में किसान शेयर धारक हैं,लेकिन शेयर धारकों को इससे किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता है जबकि सेवा सहकारी समितियों द्वारा उपार्जन कार्य, रासायनिक खाद वितरण से 30 से 40 लाख रुपए का कमीशन प्राप्त होता है यह संपूर्ण राशि भ्रष्टाचार के भेट चढ़ जाती हैं जबकि वास्तविक हकदार किसान है, पिछले वर्षों में प्राप्त कमीशन की उच्च स्तरीय जांच कराई जावे, भ्रष्टाचारीयों के विरुद्ध दंन्डात्मक कार्यवाही कर किसानों को उनका वास्तविक हक दिलाया जाए।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुर्जर संतोष कुमार पटवारे जी, संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, भारतीय किसान यूनियन टिकैत नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्री राजेश जाट जी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत नर्मदापुरम जिला संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत जी, तहसील अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह सूर्यवंशी जी, तहसील उपाध्यक्ष श्री सुनील सिकरवार जी, तहसील संगठन मंत्री श्री कठनसिंह राजपूत जी, मुकेश रघुवंशी जी,श्री शिव गिरी गोस्वामी जी, श्रीमती छाया रघुवंशी जी, श्रीमती संगीता मेहरा जी, श्री राजेश परिहार जी, मुकेश बघेले जी, राकेश सूर्यवंशी जी सुरेन्द्र कुमार यादव जी सहित अन्य कई किसान सम्मिलित हुए।



