सिवनी मालवा

शिवपुर में विश्व हिंदू परिषद हितचिंतक अभियान में सैकड़ों हिंदू जुड़े

सिवनी मालवा। विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान में आज शिवपुर ग्राम के बाजार में कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर हितचिंतक बनाया।विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी हिचिंतक अभियान में आज ग्राम शिवपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर स्थानी शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने शिवपुर नगर के संपूर्ण बाजार एवं बस्ती में घर-घर संपर्क कर प्रत्येक हिंदू परिवार को विश्व हिंदू परिषद का हिचिंतक बनाया गया ।

अभियान कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शिव राठौर ने कहां की 6 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक समूचे देश भर में हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर हिंदू परिवारों को हिचिंतक बना रहे हैं आज सिवनी मालवा के शिवपुर ग्राम में कार्यकर्ताओं ने हिचिंतक अभियान चलाकर हजारों हिंदू परिवारों में जाकर हिंदू परिवार को विश्व हिंदू परिषद का हिचिंतक बनाकर 3 वर्ष के लिए विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक सदस्य का निर्माण किया वही संगठन को संरक्षण संवर्धन करने का संकल्प दिलाया गया।

विश्व हिंदू परिषद के शिवपुर ग्राम के हिचिंतक अभियान में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शिव राठौर अभियान प्रभारी आनंद यादव नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविंद्र छिरेले अभियान सह प्रभारी नरेश जा यसवाल पत्रकार गुलशन यादव नर्मदा प्रसाद यादव गोलू मंडलोई आयुष यादव गोपाल राठौर बंटी यादव नितिन मंडलोई दीपक वर्मा मंडलोई धर्मेंद्र यादव राम सिंह यादव दुर्गेश सोलंकी के साथ ही बड़ी संख्या निकले कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अभियान में हिंदू परिवार में घर-घर जाकर हिचिंतक बनाया गया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!