मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सिवनी मालवा नगर पालिका मनाएगी सात दिवसीय उत्सव

नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह अंतर्गत 1 नवंबर से 7 नवंबर 2022 तक सभी विभागों के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान का संचालन,केंद्रीकृत रंगोली वाद-विवाद भाषण पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं से संवहन हेतु स्वच्छता श्रमदान,निकाय क्षेत्र के ऐतिहासिक स्मारकों प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई, मुख्य बाजार में साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान, मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 67 दीपों का प्रज्वल, नगर स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में अनिल कुमार जैन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा एवं नप अध्यक्ष रितेश जैन की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागृह में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन से प्राप्त कार्यक्रमों का आयोजन करना है, इसके लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार जैन मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति शैलेंद्र गौर, पार्षद श्रीमती अखिलेश खेमचंद चौकसे, श्रीमती सरिता प्रदीप अग्रवाल, श्रीमती रचना अयूब लहरी, प्रशांत यादव, अनुराधा दीपक दीक्षित, ईश्वर दास जमींदार, दुर्गेश उईके, श्रीमती सुनीता सुरेश सूर्यवंशी, दीपक वाथव, मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा,चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, सचिन मलैया, कुसुम महाविद्यालय के डॉक्टर सुनील सोनी, बीओ श्याम सिंह रघुवंशी, बीआरसीसी संतोष शर्मा, नर्मदा बेली स्कुल के विक्रम रघुवंशी, महिला बाल विकास अधिकारी रेखा यदुवंशी, समाजसेवी कमलेश लोवंशी उपस्थित रहे।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 7 नवंबर 2022 तक कार्यक्रमों का आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन ने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
यह कार्यक्रम किए जाएगें
- 67 दीपों का प्रज्जवलन
- नगर स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता
- वार्ड में स्वच्छता अभियान का संचालन
- रंगोली प्रतियोगिता
- वाद विवाद प्रतियोगिता
- भाषण प्रतियोगिता
- पेटिंग प्रतियोगिता
- स्वच्छता अभियान
- ऐतिहासिक स्मारकों प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई
- 1 नवंबर से 7 नवंबर तक अभियान



