सिवनी मालवा

कायस्थ समाज सिवनी मालवा बानापुरा ने यम द्वितीया पर किया भगवान चित्रगुप्त एवं कलम दवात का पूजन

पांच दिवसीय दीपावली पर्व के अंतर्गत यम द्वितीय पर्व गुरुवार 27 अक्टूबर को स्थानीय बड़े मंदिर के पास प्रयागी स्कूल में मनाया गया। इस अवसर पर सभी कायस्थ परिवार के सभी लोगों ने एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त जी का सामूहिक पूजन-अर्चन किया। समाज के सभी लोगो ने सपरिवार भगवान चित्रगुप्त जी एवम कलम-दवात की पूजा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर, आरती की। सभी ने एक दूसरे को दीपावली एवम भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं दीं। शास्त्रों के अनुसार भाईदूज अथवा यम द्वितीया को यमराज जी का भी पूजन किया जाता है इस दिन बहिनें अपने भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर आशीर्वाद देती हैं साथ ही उन्हें भोजन करातीं हैं, पौराणिक कथा के अनुसार भगवान यमराज अपनी बहिन यमुना से मिलने जाते हैं उन्हीं का अनुकरण करते हुए भारतीय भ्रात -परंपरा अपनी बहिनो से मिलते हैं और उनका यथेष्ट सम्मान-पूजना करते हैं। इस कार्यक्रम में सिवनी मालवा के तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के पश्चात तहसीलदार श्री पुष्पेंद्र निगम का शाल श्रीफल, एवं पेन-डायरी देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री सुरेश खरे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विनय खरे, विपिन खरे, कमलेश खरे, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रेवाशंकर श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, रवि खरे, उमेश गौड़, पंकज वर्मा, दीपक गौड़ एवम समाज की सभी महिलाएं,बच्चे उपस्थित रहे

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!