सिवनी मालवा

200 दिनों में मध्य प्रदेश स्तर पर पूरे समाज को पूरी तरह संगठित करने का संकल्प : ताराचंद साहू, प्रदेश अध्यक्ष

शशि साहू सर्वसम्मति से बने विधानसभा क्रमांक 136 क्षेत्र सिवनी मालवा के विधानसभा अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित करने की बात कही। उन्होंने कहा की समाज के संगठन के लिए समाज में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक विकास के विभिन्न बिंदुओं पर कार्यशाला आयोजित करके समाज के उत्थान के लिए अगले 200 दिनों में मध्य प्रदेश स्तर पर पूरे समाज को संगठित करने का संकल्प लिया गया है।
शशि साहू बने विधानसभा अध्यक्ष
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 क्षेत्र सिवनी मालवा के लिए सामाजिक प्रभारी अध्यक्ष शशि साहू बासनिया वालों का नाम प्रस्तावित किया एवं सभी ने उनका समर्थन किया गया। जिसके बाद शशि साहू को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर अशोक साहू, मुकेश साहू, प्रकाश साहू, शशि साहू, प्रदीप साहू, आकाश साहू, धनेश्वर साहू, प्रेम नारायण साहू, विजय साहू, रमेश साहू और महिला शक्ति रेणु साहू ,संगीता ,सुशीला साहू, दुर्गा साहू, साधना साहू , रानी साहू, महिला अध्यक्ष सपना साहू, भावना साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!