सिवनी मालवा

कन्या महाविद्यालय में एड्स जागरूकता विषय पर व्याख्यान एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

सिवनी मालवा।

 1 दिसंबर को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती काजल रतन के निर्देशन में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से, बी एम ओ डॉ. कांति भास्कर ने इसके लक्षण व् बचाव पर प्रकाश डाला। साथ ही एड्स से छुटकारे हेतु शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए जाना जरूरी बताया उन्होंने कहा की इस लाइलाज बीमारी के होने के बावजूद भी एड्स पीड़ित व्यक्ति पोष्टिक भोजन व उचित दवाइयों से स्वस्थ जीवन बिता सकता है। हमारे द्वारा एड्स पीड़ितों के प्रति सहानुभूति पूर्वक व्यवहार अपनाएं जाने को कहा एवं डा. धर्मेंद्र सिंह, क्रीड़ाधिकारी द्वारा सेक्स एजुकेशन के बारे में छात्राओ को अवगत कराया गया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, निकिता गौर, द्वितीय, संजू केवट एवं तृतीय ऐश्वर्या पुरोहित का रहा। इस मौके पर डॉ. ओमप्रकाश लोवंशी एवम,  lसमस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!