नर्मदापुरम

विश्व एड्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ

माखन नगर  विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को माखन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला के दौरान सेंट जोसेफ नर्सिंग कॉलेज द्वारा नुक्कड़ नाटक कर एड्स होने के कारणों एवं बचाव के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया गया स्वरचित पोस्टर पेंटिंग पोस्टर फ्लेक्स इत्यादि संस्था में प्रदर्शित किए गए विकास खंड अंतर्गत श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागरा तवा हायर सेकेंडरी स्कूल आंचल खेड़ा सीएम राज एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल माखन नगर एवं समस्त हेल्थ वैलनेस सेंटर पर पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ अफसरों द्वारा कार्यशाला आयोजित कर अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जन समुदाय को जागरूक किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर में आयोजित कार्यशाला के दौरान बीएमओ डॉ रोहित शर्मा भीम सिंह यादव. बी ई  ई. पीएम बीसीएम एवं समस्त स्थानीय स्टाफ के साथ ही सेंट जोसेफ नर्सिंग कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!