सिवनी मालवा
कुसुम महाविद्यालय के जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में द्वतीय स्थान प्राप्त किया

सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग खेल कैलेंडर के अनुसार जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में शा कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा की योग टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी, आईयूएसी प्रभारी डॉ ए के यादव, डॉ कल्पना स्थापक, एस के अग्रवाल, एस सी अग्रवाल, डॉ मोहन गुर्जर, डॉ योगेश खंडेलवाल, महाविद्यालय की टीम के मैनेजर एवम खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना की एवम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने बताया के महाविद्यालय में छात्र एवम छात्राओं के लिए खेल कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिस करवाई जा रही है।



