नर्मदापुरम

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की सुघोष अभियान के तहत मंडल प्रशिक्षण हेतु महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया की वर्चुअल बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल ने  संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले के हर मंडल में आयोजित होंगे। मंडल के प्रत्येक बूथ से सोशल मीडिया के दो कार्यकर्ता एवं मंडल संयोजक, सह संयोजक, आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल में निवासरत युवा पदाधिकारी, युवा मोर्चा सहित कार्यकर्ताओ के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।
            प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण पार्टी को मजबूती देने का काम करेगा। आज सोशल मीडिया विभाग प्रदेश के प्रत्येक जिला, विधानसभा, मंडल एवं बूथ तक अपनी कार्यप्रणाली पहुँचा चुका है।
बैठक में नर्मदापुरम संभाग प्रभारी श्री दीपक नेमा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रभारी श्री सुनील राठौर, सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक श्री गजेन्द्र सिंह चौहान सहित प्रदेश के सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला संयोजक प्रमुख से उपस्थित रहे।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!