मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लाभ वितरण एवं मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण

सिवनी मालवा। ब्लॉक सिवनी मालवा में नगर पालिका सिवनी मालवा एवं जनपद पंचायत सिवनी मालवा के समन्वय से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत लाभ वितरण एवं मुख्यमंत्री जी का बैतूल से लाइव प्रसारण दिखाया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नपा अध्यक्ष रितेश जैन एवं जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत 38 योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को फूल माला से स्वागत कर प्रमाण पत्र देकर लाभ वितरण किया गया जिसमें विधायक प्रेम शंकर वर्मा,नपा अध्यक्ष रितेश जैन,जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य संतोष पारीक,अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार जैन,तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम,प्रमेश जैन, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी रेखा यदुवंशी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दिशा समिति सदस्य रघुवीर सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सोहरोत,उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर,पार्षद सरिता प्रदीप अग्रवाल,प्रीति पवन शुक्ला,रचना अयूब लहरी, प्रशांत यादव,अनुराधा दीपक दीक्षित,गीता बाई तुलसीराम कुशवाह,दुर्गेश उईके,किरण शिव राठौर, वरुण पटेल, ऋषि कांत पटवा, नगरपालिका के मुख्य लिपिक संजय गोयल,अमर सिंह उईके, हेमंत चौकसे,संतोष चौहान,शीला धन्यासे,सचिन मलैया, के साथ-साथ सभी विभागों के योजना प्रभारी एवं मीडिया व हितग्राही उपस्थित रहे नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा अनुसार हर नागरिक को शासन की योजना का लाभ मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शुभारंभ विगत दिवसों किया गया जिसमें नगरपालिका की टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे करके सभी नागरिकों को शासन की चयनित 38 योजनाओं का लाभ देने हेतु अभियान चलाया गया जिसमें आज सभी को प्रमाण पत्र देकर लाभ वितरण किया गया



