सिवनी मालवा

हिरनखेड़ा में हुआ एफ.एल.एन. मेले का आयोजन

सिवनी मालवा । बच्चों के बौद्धिक विकास परीक्षण और गतिविधियों पर केंद्रित एफ. एल. एन. मेले का आयोजन शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा में किया गया। एफ. एल. एन. मेले का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया। मेले में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया। प्रमुख गतिविधियों में संतुलन बनाकर चलना, दौड़ना-कूदना, पेपर फोल्डिंग, विभिन्न चित्रांकनों का मिलान,वर्गीकरण, क्रमबद्ध करना, रंग की पहचान, चित्र वाचन, पढ़ना, आकार की पहचान, अंकों की पहचान,गणना,जमा-घटाना,
वस्तु की पहचान, रंगों की पहचान, शारीरिक विकास-भाषा विकास की गतिविधियां सम्मिलित रहीं। मेला समापन पर विद्यार्थियों को बौद्धिक क्षमता परीक्षण रिपोर्ट कार्ड भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर सरपंच सुश्री अमृता लिटोरिया,शाला प्राचार्य रविंद्र चौधरी, शिक्षक राजाराम दामड़े, देवचंद गोहिया, अनिल सोलंकी, उर्मिला पाटिल सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं शाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!