इटारसी में अवैध शराब पर कार्रवाई : नाला मोहल्ला में 30 लीटर कच्ची शराब एवं 950 किलोग्राम महुआ लहान किया जब्त

नर्मदापुरम। आबकारी विभाग नर्मदापुरम द्वारा इटारसी शहर क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही कुल 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 950 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया । आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण कायम किए गए जप्त सामग्री की अनुमति कीमत 101000 है ।
दिनांक 09/02/2024 जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत इटारसी शहर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में दविश देकर कुल 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम 950 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया । आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण कायम किए गए जप्त सामग्री की अनुमति कीमत 101000 है ।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा आरक्षक मदन रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा | आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी |



