नर्मदापुरम

ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस रविवार को खोला जाएगा, डी श्रेणी की ईवीएम मशीनों को किया जाएगा शिफ्ट

नर्मदापुरम। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान “डी” श्रेणी की ईव्हीएम मशीनों को पृथक से रखे जाने के निर्देशों के पालन में तवा भवन परिसर के ग्राउण्ड फ्लोर के कक्ष में उक्त “डी” श्रेणी की ईव्हीएम मशीनों (सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रदाय रिजर्व मशीनें) को संधारित किया गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिले में ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य किया जा रहा है।
उक्त “डी” श्रेणी की ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी किये जाने के प्रयोजन से तवा भवन परिसर के ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित “डी” केटेगिरी मशीनों के स्ट्रांग रूम को 11 फरवरी, रविवारसुबह 11:00 बजे खोला जाकर उक्त ईव्हीएम मशीनों को जिले के ईव्हीएम वेयरहाउस में शिफ्ट किया जायेगा।
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि आप या आपके अधिकृत प्रतिनिधि नियत तिथि व समय पर तवा भवन परिसर के ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित “डी” केटेगिरी मशीनों के स्ट्रांग रूम में उपस्थित होने का कष्ट करें।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!