मीरा वेयर हाउस की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, 1316 बोरी मिली अवैध मूंग, जांच जारी
सिवनी मालवा तहसील की उपनगरी बानापुरा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में बने मीरा वेयर हाउस का शनिवार रात शासकीय चने की चोरी का मामला सामने आया था। रविवार दोपहर नर्मदापुरम जिले से आये कृषि विभाग के अधिकारीयों ने सर्वप्रथम बिंद्रा वेयर हाउस पहुंचे जहाँ वेयर हाउस को सील नहीं करने पर अधिकारीयों ने नाराजगी जताई तथा पंचनामा बनाया गया वही उसके बाद जिस वेयर हाउस में शासकीय चना रखा गया था उसकी सील खुलवा वहां रखी चने की बोरी की गिनती की गई।
कृषि विभाग के उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ ने बताया की कलेक्टर नर्मदापुरम ने जांच के लिए टीम का गठन किया है जिसमे डीएसओ ज्योति जैन, उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ, डीएमओ देवेन्द्र यादव, वेयर हाउस के जिला प्रबंधक नगीन वर्मा को रखा गया है। हमारे द्वारा वेयर हाउस में जांच की जा रही है अब तक हुई जांच में सकन्ध भंडारित है उसकी गिनती की गई है हमारी गिनती से वेयर हाउस संचालक संतुष्ट नहीं है तो हमने उनसे भी गिनती करने को कहा गया है। चना सकन्ध के अतिरिक्त अवैध रूप से लगभग 1316 बैग मूंग की पाई गई है जिसकी जब्ती वेयर हाउस के जिला प्रबन्धक के द्वारा की गई है और संचालक के सुपुर्दगी में दी गई है।
अभी वेयर हाउस की जांच होने के बाद पुलिस अभिरक्षा में खड़े हुए ट्रक में रखी चने के बोरियों की भी जांच की जायेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आपको बता दें की मीरा वेयर हाउस से शनिवार रात शासकीय चने से भरे दो ट्रक प्रशासन ने जब्त कर सिवनी मालवा थाने में खड़े करवाये गए थे। साथ ही वेयर हाउस सहित वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के कार्यालय को भी कलेक्टर नर्मदापुरम के आदेश पर सील कर दिया गया था।



