भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस आज, मंगलवार को किया जाएगा कलेक्टर का घेराव

सिवनी मालवा तहसील के ग्राम रूपादेह में सोमवार को भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत भगवान बलराम का पूजन अर्चन किया गया भारतीय किसान संघ ठेसिल मंत्री रामेश्वर जाट ने बताया की भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को हुई थी। इसके तहत आज ग्राम रूपादेह में आज 4 मार्च को दिनेश रघुवंशी के निवास पर भगवान बलराम का पूजन कर स्थापना दिवस मनाया गया।
साथ ही मंगलावर को भारतीय किसान संघ जिला नर्मदापुरम का ट्रेक्टर रैली और कलेक्टर का घेराव किया जाएगा। जिसमें वर्तमान म. प्र.सरकार के विधानसभा चुनाव से पूर्व गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रूपए एवं धान का मूल्य 3100 रूपए प्रति क्विंटल देने की घोषणा पूरी नहीं की गई है। ऐसी कई घोषणा है जिससे सरकार मुकर रही है। उसी के विरोध में भारतीय किसान संघ जिला नर्मदा पुरम कृषि उपज मंडी नर्मदा पुरम से ट्रैक्टर रैली से कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा। इसको लेकर किसान भाइयों से चर्चा की गई है।
इस अवसर पर तहसील मंत्री रामेश्वर जाट, सुरेश उइके, लक्ष्मण सिंह रघुवंशी, रामभजन रधुवंशी, गोपाल सिंह, गोलू सिंह, नन्नू सिंह, नर्मदा, ओमप्रकाश, मंगल सिंह, महेश रघुवंशी, गोविंद मालवीय, विशाल, अशोक सहित किसान बंधू उपस्थित रहे।



