सिवनी मालवा

युवक ने बेजुबान जानवर पर किया कुल्हाड़ी से वार, ग्रामीण देर रात कुत्ते के शव को लेकर पहुंचे थाने

सिवनी मालवा तहसील के ग्राम झाड़बीड़ा में एक युवक ने बेजुबान जानवर कुत्ते को कुल्हाड़ी से मार दिया। ग्रामीणों ने बताया की युवक सौरभ कलोसिया ने कुत्ते के पेट पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे मौके पर ही कुछ सेकंड में कुत्ते ने दम तोड़ दिया। कुत्ते को मारने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। गांव के सरपंच उमेश सिंह राजपूत समेत गाँव के अन्य युवक मृत कुत्ते को रात 12 बजे ऑटो में रखकर सिवनी मालवा थाने लाएं। उन्होंने कुत्ते को मारने वाले गांव के एक युवक की शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आखिर में ग्रामीण युवक लिखित शिकायत कर वापस लौट गए।

पुलिस थाने में दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक है, जो मांस-मदिरा का व्यापार करता है। वो गांव में आकर आए दिन चौपालों पर बैठे ग्रामीणों को अपशब्द बोलता है। मनुष्य के अलावा पशु-पक्षियों को भी मारता है। शनिवार रात 8.30बजे भी गांव में उस युवक ने एक आवारा कुत्ते के पेट में बिना किसी कारण के कुल्हाड़ी मार दी। जिससे कुत्ते की मौत हो गई।

झाड़बीड़ा गांव के सरपंच उमेश राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत, आनंद राजपूत, विशाल राजपूत, कपिल राजपूत, मिथुन राजपूत, हेमंत राजपूत, रमन राजपूत युवक ऑटो से कुत्ते को लेकर आएं। सिवनी मालवा थाने के एसआई नरेंद्र लिल्लोरे ने बताया ग्रामीण युवक एक शिकायत लेकर आएं थे। उन्होंने एफआईआर नहीं कराई। ये मेरी जानकारी में नहीं कि मृत कुत्ते को ऑटो से थाने लेकर आएं थे। जबकि ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई फोटो में ऑटो थाने में खड़े नजर आ रहा। जिसमें मृत कुत्ता दिखाई दे रहा है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!