सिवनी मालवा

कुसुम महाविद्यालय में हिंदी भाषा के महत्व पर परिचर्चा सम्पन्न

कुसुम महाविद्यालय में हिंदी भाषा के महत्व पर परिचर्चा सम्पन्न

कुसुम महाविद्यालय में हिंदी भाषा के महत्व पर परिचर्चा पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं विशिष्ट अतिथिनगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने दीप प्रज्ज्जलित कर व पूजन अर्चन कर किया l हिंदी भाषा के महत्व पर सतीश उदासी एवं माखनलाल मालवीय ने प्रकाश डाला l मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हिंदी भाषा के मेडिकल की पढाई के नवाचार को उल्लेखनीय बताया l नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने हिंदी में मेडिकल के अध्ययन को अभूतपूर्व बताया l कार्यक्रम को रमाकान्त सिंह, गजानन वास्कले, डॉ. ए. के. यादव ने सम्बोधित किया l कार्यक्रम का संचालन प्रो. ए. के. अग्रवाल ने किया l अध्यक्षीय उद्वोधन डॉ. कल्पना स्थापक ने दिया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. एस. के. झा ने किया l कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र, छात्रा उपस्थित रहें l

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!