शासकीय कन्या महाविद्यालय में हिंदी मे ज्ञान के प्रकाश विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में हिंदी मे ज्ञान के प्रकाश विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक प्रेम शंकर वर्मा, विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, हर्ष वर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचार को विद्यार्थियों के लिए हितकर बताया, उन्होंने कहा की अभिव्यक्ति मातृभाषा में ही संभव है।
विशिष्ठ अतिथि रीतेश जैन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे भाषा माध्यम बड़ी चुनौती रही है, पहले के समय मे विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार विषय एवं माध्यम चुनने के विकल्प उपलब्ध नहीं होने से कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से बंचित रह जाते थे परन्तु सरकार इस दिशा मे कार्य कर रही है इसी लिए मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की पढाई के माध्यम को हिंदी किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बताया की जिस तरह चीन, जापान, जर्मनी, फ्रांस आदि देशों मे सारी शिक्षा उनकी अपनी भाषा में होती है तो भारत में हर शिक्षा में हिंदी के स्थान पर अंग्रेजी को अधिक महत्त्व क्यों दिया जाता है, जबकि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना विद्यार्थियों का अधिकार है, अपने ज्ञान को व्यक्त करने मे माध्यम बाधा बनता है यह उचित नहीं है इसी बात को ध्यान रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा मे माध्यम की बंदिशों को दूर करने के लिए हिंदी मे मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढाई को महत्त्व दिया तथा मध्य प्रदेश पूरे भारत का पहला राज्य है जो इसे लागू करने जा रहा है | विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने भोपाल मे आयोजित होने वाले गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हिंदी माध्यम मे मेडिकल की पुस्तकों के विमोचन एतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रेरित किया | उन्होंने महाविद्यालय के विकास आवश्यक सहयोग का भी विश्वास दिलाया |
हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. बाऊ पटेल ने हिंदी के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा चिकित्सा के क्षेत्र मे हिंदी माध्यम को लागू करना सरकार का सराहनीय कदम बताया, उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं |



