सिवनी मालवा

पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के जन्मदिन पर एसडीएएम कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

एस.डी.ए.एम महाविद्यालय में डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति) के जन्म दिवस पर महाविद्यालय में शिक्षकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उनके दिये योगदान पर अभिविन्यास का आयोजन किया गया । छात्र/छात्राओं ने अपने जीवन पथ को उनके मार्गदर्शन पर चलने का प्रण लिया ।

विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर साजिद खान ने ए0पी0जे अब्दुल कलाम की लघु फिल्म की प्रस्तुति दिखाई तथा छात्र/छात्राओं को उस पथ पर चलने की प्रेरण दी तथा बच्चों को भविष्य में उनकी तरह देश के लिए अपने योगदान देने का आग्रह किया । विभाग के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपने अपने विषय क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर विवरण दिया तथा बच्चों को उनके भविष्य में आने वाली गतिविधियों से अवगत कराते हुए रोजगार के विषय पर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी योजनाओं से अवगत कराया ।

​इस कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमति श्वेता उपाध्याय ,रजिस्ट्रार राजेश कुशवाहा एवं महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!