नर्मदापुरममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी मालवा

नर्मदापुरम में कांग्रेस को बड़ा झटका : जिला पंचायत अब हुई भाजपाई, राधा पटेल समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

12 साल बाद कांग्रेस की हुई थी जिला पंचायत में वापसी, अब भाजपा की हुई राधा पटैल

सिवनी मालवा।  लोकसभा चुनाव के पहले नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति राधा पटैल ने पति सुधीर पटैल के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान नर्मदापुरम जिले के बीजेपी नेता भी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुम जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति राधा सुधीर पटैल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई है। यह नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस की लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा के ज्यादा जिला पंचायत सदस्य होने के बावजूद श्रीमति राधा सुधीर पटैल कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी।

गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल एवं सुधीर पटेल एवं कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक गौर एवं मनीष गौर शिवम गौर भाजपा ज्वाइन किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी के नेतृत्व में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जी एवं जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल जी एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा जी तपेश गौर जी अजय रातरानी जी के नेतृत्व में आज भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का गमछा पहना और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

12 साल कांग्रेस की वापसी करवाई थी राधा पटैल ने

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने फार्म भरे थे। भाजपा से योजनगंधा सिंह जूदेव और कांग्रेस से राधा बाई पटेल ने नामांकन किया था। भाजपा ने अनुभवी योजनगंधा को प्राथमिकता दी थी। भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा था क्यूंकि 15 में से 10 सदस्य भाजपा के थे। मगर अब कांग्रेस की राधा बाई पटेल चुनाव जीत हुई थी। राधा बाई को कुल 8 वोट और योजनगंधा सिंह को 7 वोट मिले। राधाबाई कुल 1 वोट से जीती। 12 साल बाद यहां कांग्रेस की जिला पंचायत में वापसी हुई थी।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!