शक्ति वंदन अभियान : स्व सहायता समूह एवं NGO सीआरपी सी एल एफ की बहनों का किया सम्मान

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा विधानसभा में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्व सहायता समूह एवं NGO सीआरपी सी एल एफ बहनों का भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिले की महामंत्री एवं इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रख संबोधित किया और बहनों से उनके विचार अनुभव साझा किया बहनों ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कर समिति सदस्य श्री संतोष पारीक जी जिला महामंत्री श्री रघुवीर राजपूत जी, भाजपा जिला महामंत्री कार्यक्रम की प्रभारी आदरणीय श्रीमती प्रीति शुक्ला जी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदरणीय श्री संतोष पारीक जी भाजपा के पूर्व महामंत्री आदरणीय रघुवीर राजपूत जी भाजपा नगर मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर भाजपा डोलिया मंडल महामंत्री सुनील चौधरी महिला मोर्चा जिला महामंत्री मालती गौर जिला मंत्री इंदिरा लवंशी महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य अनीता वर्मा रचना शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बहने श्रीमती दीपिका यादव श्रीमती श्वेता शर्मा श्रीमती पुष्पा रघुवंशी श्रीमती ज्योति मालवी अंजली सोनी छाया रघुवंशी कमलेश रघुवंशी अर्चना महतो, कार्यक्रम का संचालन मालती गौर महिला मोर्चा जिला महामंत्री ने किया एवं आभार जिला मंत्री इंदिरा लोवंशी जी ने माना।



