भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने छात्रावास में किया छात्रों से संवाद

सिवनी मालवा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (BJPSCMorcha) के छात्रावास संपर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त महामंत्री एव छात्रावास अभियान समिति के प्रभारी विनोद लोंगरे सिवनी मालवा स्थित शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास सिवनी मालवा एवं शासकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास सिवनी मालवा में छात्रों से संवाद किया। एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की छात्र हितैषी योजनाओ की जानकारी दी व उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं छात्रावास संपर्क अभियान के सह प्रभारी धर्मराज कुछबदिया, जिला सह कोषाध्यक्ष संजय पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल सिवनी मालवा के प्रभारी आदित्य चौरे, वार्ड पार्षद दुर्गेश उइके सिवनी मालवा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय मंडराई, छात्रावास अधीक्षक सुब्रत शर्मा एवं तुमरामजी, सत्यप्रकाश मांडवी, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा उपस्थित थे। जिले के नवनियुक्त महामंत्री विनोद लोगरे का सभी पदाधिकारी ने पुष्प माला से स्वागत किया एव बधाई दी ।



