सिवनी मालवा

सोपास के आवाहन पर कल बंद रहेंगे सिवनी मालवा के सभी निजी स्कूल

सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर (सोपास) द्वारा अपनी दो प्रमुख मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है. सोपास द्वारा पूरे प्रदेश भर में हड़ताल का आव्हान किया गया है। जिसका असर मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा विकास खंड में भी देखने को मिलेगा। सोपास संगठन के सिवनी मालवा ब्लाक अध्यक्ष शरद शास्त्री ने बताया कि हमारी कई मांगे लम्बे समय से शासन के समक्ष लंबित है। अभी हम अपनी दो प्रमुख मांगो के निराकरण के लिए 18 अक्टूबर को एक दिवस के लिए हड़ताल पर जा रहे है। हमारी दो प्रमुख मांगो में पहली मांग कक्षा पांचवी से कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा अगले सत्र से और दूसरी मांग सत्र 2020 – 2021 की आरटीई की राशी का दीपावली पूर्व भुगतान की मांग है।

सोपास ने आव्हान किया है कि मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेशों के बारे में परिचित हैं। 12 सितंबर का कक्षा पांचवी आठवीं सभी विद्यालयों में बोर्ड होने संबंधी आदेश तथा 2 वर्ष की फीस प्रतिपूर्ति राशि शिक्षा के अधिकार कानून तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन करते हुए बजट होने पर अनिश्चित ता उत्पन्न करते हुए स्थगित करने के बच्चों एवं स्कूल संचालकों के लिए असंवेदनशील आदेशों के विरोध में संगठन द्वारा 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार को एक दिवस विद्यालय को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इस दिन ब्लॉक स्तर पर एकत्र होकर समाज में इस बच्चों की वर्तमान शैक्षिक गुणवत्ता को वर्तमान कक्षा तक लाने के हम हमारे सतत प्रयास को मूल्यांकन पद्धति में परिवर्तित करने की असंवेदनशील प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए धरना प्रदर्शन में भी शामिल होने का निवेदन है। जिसमे नर्मदापुरम जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय धरना रखा गया है। सोपास ने अभी निजी विद्यालय से आव्हान किया है कि मंगलवार अध्यापन स्थगित रखकर एवं विद्यालयों की एकता को संगठित करने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सहयोग प्रदान करें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!