सिवनी मालवा

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली व कैंडल मार्च

महिला बाल विकास विकास का अभियान, सिवनी मालवा के वार्डो में आयोजन

महिला बाला विकास विभाग परियोजना सिवनी मालवा के सेक्टर 2 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत, सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रह है। जिसके अंतर्गत सिवनी मालवा के वार्डो में जागरूकता रैली और कैंडल मार्च निकले गए।

इस अभियान के अंतर्गत सिवनी मालवा के वार्ड 13 में पर्यवेक्षक चंद्रकला बिन्डैया, वार्ड पार्षद श्रीमति किरण शिव राठौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना राहोत, अफरोज कुरैशी, कुसुम गौहर, प्रीति राठौर, शबाना खान, सहायिका नेहा, हाजरा बेगम, माया सोनी, पुष्पलता सेन, भारती बाथव सहित वार्ड वासी शामिल रहे।

इसके साथ ही सिवनी मालवा के वार्ड 1, 2 और 3 में भी जागरूकता रैली व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत फैल मोहल्ला, रैदास वार्ड में जागरूकता के लिए महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर लता, परवीन, नीलिमा, रानू, अरूणा, किरण आरती, नेहा, जानकी, अनुराधा सहित वार्ड वाासी शामिल रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!