Uncategorized

‘भारत जोड़ो उपयात्रा’ को मिल रहा भारी समर्थन” गांवों में पहुंचे कांग्रेसी

हाथों में तिरंगा थामे कांग्रेसियों के साथ कदमताल करते दिखे लोग

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में निकल रही उपयात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में उपयात्रा प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें कांग्रेसी सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के सिवनी मालवा जनपद, केसला जनपद सहित डोलरिया तहसील के गांवों में भी पहुंच कर लोगों को कांग्रेस की रीति नीति और राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा का उद्देश्य समझाते नजर आ रहे है। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो उपयात्रा’ में पदयात्रा कर रहे कांग्रेसियों को ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जिन रास्तों से यह यात्रा गुजर रही है, वहां ग्रामीणों का हुजुम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा थामे कांग्रेसियों के साथ कदमताल करते दिख रहे हैं।

यात्रा के प्रभारी मुकेश रघुवंशी ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी आज कृषि उपयोग में आने वाले सामानों की कीमत में बढ़ोतरी कर रही डीजल यूरिया डीपी आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे किसान बहुत परेशान है। उसे अपने फसल की मूल्य का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है।

युवा कांग्रेस नेता व पार्षद अजय पटेल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का मकसद लोगों की संवेदनाएं को एक दूसरे से जोड़ना है। किसान कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा को नैतिक समर्थन देने के लिए सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में उपयात्रा निकाली जा रही है, इस यात्रा के माध्यम से हम गांव के किसान बेरोजगार और मजदूरों से अपने को जोड़कर उनकी समस्याओं को जानने और उसके खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटैल ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था पर किसान द्वारा लिए जा रहे ट्यूबवेल कनेक्शन पर सरकार द्वारा मीटर लगाए जा रहे हैं। लोगों की नौकरियां जा रही हैं, मगर सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं, मगर भाजपा सरकार देश की जनता को इसका कोई लाभ नहीं दे रही। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों की थाली से दाल-रोटी भी गायब होने लगी हैं।

कांग्रेस नेता समीर शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों की स्थिति बदहाल है। हम मजबूती से भारत जोड़ो यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त देश आज भारत जोड़ो यात्रा के जरिए एकजुट हो रहा है। यह यात्रा देश के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहाा कि आज हर वर्ग बेरोजगारी व महंगाई से जूझ रहा है, कारोबार चौपट हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटैल ने कहा कि केंद्र सरकार की लचर आर्थिक नीतियों की वजह से दूध, अनाज, सब्जियों, मसालों, दाल व फल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के रोजगार जा रहे हैं और महंगाई बढ़ रही है। असमानता के हालात पैदा हो रहे हैं, जिससे लोग कम खर्च में अपना गुजारा करने की कोशिश कर रहे हैं। यही हाल रहा तो वे कुछ समय बाद खान-पीने की चीजों के मोहताज होने लगेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व किसान नेता सुधीर पटैल ने कहा कि राहुल गांधी देश में आपसी भाईचारा मजबूत करने और नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं । इस यात्रा को पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान हलाकान है ।

 

इस यात्रा में मुकेश पटेल, अजय पटेल, राधेश्याम पटैल, समीर शर्मा, अजय रघुवंशी, विजय पटैल, सुधीर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!