नर्मदापुरम

मिशन वात्सल्य अंर्तगत बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

नर्मदापुरम। महिला एवं बाल विकास अंतर्गत मिशन वात्सल्य अर्तगत समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत विकासखंड स्तरीय बाल संरयाण समिति के सदस्यों हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र खेडा जिला- नर्मदापुरम में शुक्रवार को किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि प्रशिक्षण में समिति सदस्य महिला एवं बाल विकास पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त प्रशिक्षण राज्य सार में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती सुचित्रा राजावत, श्रीमती कमलेश वर्मा एवं सुश्री रेशम खान, समन्वयक बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से विकासखंड ग्राम एवं गार्ड स्तर पर देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को सुरक्षित एवं बाल मैत्री वातावरण प्रदान करने बाल संखान सेवाओं की बेहतर पहुंच एवं उनमें गुणवत्तापूर्ण सुधार के साथ-साथ सतत निगरानी करने नवाचार गतिविधियो द्वारा बाल संरक्षण के विषय में समुदाय को संवेदनशील तथा जागरूक करने, बाल अधिकार के मुददों पर कार्य योजना तैयार कर उनका क्रियान्वयन के लिये समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
साथ ही बच्चों से संबंधित विभिन्न अधिकार कानूनी एवं दायित्वों को विस्तार से बताया गया।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!