नर्मदापुरम
एचएलए परीक्षण शिविर में 232 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन, 120 हितग्राहियों का हुआ एनीमिया स्क्रीनिंग

नर्मदापुरम। 6 जनवरी शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर के रेडक्रास भवन में जिला रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से थैलेसीमिया, सेल सीमिया एवं अन्य गंभीर एनीमिया के उपचार के लिए विशेष एचएलए परीक्षण शिविर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।
जिसमें डॉ प्रकाश सतवानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी, डॉ धर्मआंशु बोन मैरो कॉर्ड ब्लड ट्रांसप्लांटेशन ने शिविर में आए सभी 232 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और 120 हितग्राहियों स्क्रीनिंग की।
डॉ प्रकाश सतवानी ने बताया कि एक व्यक्ति यानी अंगदान करने वाले और जिसके शरीर में अंग का प्रत्यारोपण किया जाता है इन दोनों के टिशूज को मैच किए जाने को ही एचएलए टाइपिंग टेस्ट कहा जाता है।
शिविर में सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ सुधीर विजयवर्गीय, डॉ आर माहेश्वरी, डॉ आनंद पाठक, श्री शेर सिंह बड़कुर , सुनील साहू जिला मीडिया प्रभारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी से श्री चंद्र गोपाल मलैया, डॉ उमेश सेठा, श्रीमती नीरजा फौजदार,श्री प्रदीप मिश्रा,अनिल अग्रवाल, देव दत्त गौर, श्री मुकेश श्रीवास्तव,श्री गोविंद दुबे, श्री हेमन्त चौधरी, उदित द्विवेदी, श्री गौरव सेठ, तथा जिला चिकित्सालय एवम नर्मदा अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।



