मध्यप्रदेशराजनीति

सीएम के आदेश के बाद माफियाओं में हड़कंप, गृह विभाग ने जारी कर दिए निर्देश

भोपाल। सीएम के आदेश के बाद गृह विभाग अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने इस संबंध में चार पन्नों का विस्तृत आदेश पुलिस महानिदेशक के साथ ही संचालक लोक अभियोजन मप्र भोपाल को जारी कर दिए हैं और सीएम के आदेश के परिपालन को सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।

अपराध करके जमानत पर खुले में घूम रहे अपराधी

इंदौर में कई अपराधी हैं, जो एक के बाद एक उसी तरह के अपराध किए जा रहे हैं और जमानत लेकर खुले में घूम रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तो चंपू अजमेरा है, जिसे उनके साथियों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह पीड़ितों का निराकरण करेगा, लेकिन दो साल से वह जमानत के मजे ले रहा है। कलेक्टर इंदौर के आदेश पर बाणगंगा थाने में चंपू के बेटे आर्जव के खिलाफ केस दर्ज हुआ लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी तक नहीं हुई।

कोर्ट ने याचिका खारिज की

उधर, कोर्ट ने केस खारिज करने संबंधी उसकी याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस ने इसके बाद भी उस पर अभी तक हाथ ही नहीं डाला। इसी तरह भूमाफिया दीपक मद्दा भी अधिकांश केस में जमानत ले चुका है वह केवल ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंदर है, जबकि उस पर भी आधा दर्जन केस हैं। भूमाफिया बॉबी छाबड़ा भी इसी तरह बाहर है, भूमाफिया आशीष दास भी जमानत के बाद से गायब है।

पुलिस की रिपोर्ट में ही है इनके अपराध, लूट और डकैती जैसे

भूमाफियाओं को लेकर पुलिस की ही एक रिपोर्ट है जिसमें चंपू जैसे भूमाफियाओं के अपराध को पुलिस ने लूट, डकैती जैसे अपराध की तरह माना है और जमानत निरस्त करने की अनुशंसा की हुई है। लेकिन इन सबके बाद भी यह अपराधी खुले में घूम रहे हैं।

अपराधियों के लिए अब जमानत पर बने रहना आसान नहीं होगा

अधिवक्ता गौरव वर्मा बताते हैं कि सीएम और शासन के इस आदेश के बाद अपराधियों के लिए फिर से अपराध कर जमानत पर बने रहना आसान नहीं होने वाला। जब पुलिस कोर्ट में यह बताएगी कि उसके पुराने और कितने रिकार्ड है तो कोर्ट के संज्ञान में यह मामला आने पर जमानत आसान नहीं होगी और जो जमानत पर है यदि वह फिर अपराध करता है तो जमानत निरस्ती में आसानी होगी।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!