नर्मदापुरम

श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार आशीष मालवीय को प्रदान किया जाएगा

इटारसी. नर्मदा पुरम पत्रकार संघ इटारसी के द्वारा वर्ष 2023 का स्वर्गीय श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार नर्मदा पुरम के टी. वी. जर्नलिस्ट आशीष मालवीय को प्रदान किया जावेगा। पत्रकारिता के पुरोधा पुरुष स्वर्गीय श्री प्रेम शंकर दुबे के 32 वे स्मरण दिवस के अवसर पर उन्हीं के नाम पर स्थापित पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में 14 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे श्री आशीष मालवीय को सम्मानित किया जाएगा। सन 2002 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आशीष मालवीय ने पत्रकारिता प्रारंभ की एवं देश तथा राज्य के कई न्यूज़ चैनलों में कार्य किया। वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के नर्मदा पुरम ब्यूरो का दायित्व देख रहे हैं। आशीष मालवीय जिला स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार है। एवं कोरोना कार्यकाल में आपकी रिपोर्टिंग से प्रभावित होकर प्रसार भारती ने राष्ट्रीय स्तर पर आपको सम्मानित किया था। नर्मदा पुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, संभागीय अध्यक्ष रोहित नागे, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र विश्वकर्मा सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!