सिवनी मालवा

कुसुम कॉलेज में लगा वोटर आईडी हेतु विशेष कैंप

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में
आज मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप के माध्यम से जो छात्र छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की पूर्ण होने वाली है ।उन्हें वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु विशेष रूप से निर्देशित कर आवेदन बुलाए गए महाविद्यालय परिसर में कैंप के आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके रघुवंशी ने छात्र-छात्राओं को वोटर आईडी बनवाने हेतु प्रेरित किया एवं मतदाता जागरूकता हेतु विशेष अपील की। आइक्यूएसी प्रभारी डॉ एके यादव ने छात्र छात्राओं को वोटर आईडी के महत्व के बारे में बताया ।निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी श्री कमल सिंह अहिरवार ने निर्वाचन साक्षरता एवं वोटर आईडी हेतु छात्र छात्राओं को निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता पंजीयन शिविर के विशेष कैंप में पंजीयन हेतु विशेष महत्वपूर्ण टिप्स दिए प्रोफेसर एसके अग्रवाल ने महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र छात्राओं को वोटर कार्ड के पंजीयन हेतु प्रत्येक कक्षा में विशेष सूचना देकर वोटर आईडी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । महाविद्यालय में आयोजित इस विशेष कैंप मैं सोशल मीडिया प्रभारी डॉ मोहन सिंह गुर्जर में उपस्थित रहे एवं कैंप की मॉनिटरिंग हेतु नायब तहसीलदार श्री ललित सोनी उपस्थित रहे ।महाविद्यालय में आयोजित इस कैंप में बीएलओ श्री एस के मीना बीएलओ मुकेश साहू बीएलओ ओम प्रकाश कोरी बीएलओ राजेश खत्री मौजूद रहे इस कैंप में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अपना रजिस्ट्रेशन करा कर वोटर आईडी हेतु पंजीयन किया। इस कैंप में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराया

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!