सिवनी मालवा

मुख्यमंत्री कप का शुभारंभ विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा के अटल खेल प्रशाल में मुख्यमंत्री कप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने किया इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाएं ने भाग लिया । जिसमें लंबी कूद बालिका वर्ग में विधि मालवीया, बालक वर्ग अजय बकोरिया, ऊंची कूद बालिका वर्ग हेमा महेदिया, बालक वर्ग केशव यदुवंशी, गोला फेंक बालिका वर्ग में अनुराधा निमोदा, बालक वर्ग में शिवम कीर, भाला फेंक बालिका वर्ग शीतल भलाविया, बालक वर्ग विशाल उइके, 100 मीटर दौड़ बालिका में कनक गोर, बालक यश अग्रवाल 200 मीटर दौड़ बालिका पारुल गोर, बालक दुर्गेश मसकोले, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शिवानी गोर, बालक वर्ग में सौरभ वर्मा, 1000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कृषक गोर, बालक वर्ग में अनिल चौहान, एवं फुटबॉल मैच में आर्दश स्पोर्ट्स अकादमी सिवनी प्रथम विजेता रही प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें सभी सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने पर विधायक द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपए से पुरुस्कृत किया जायेगा ।

विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बताया की खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा यह आयोजन किए जा रहे हैं जिससे हमारे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकें ।

दिनेश मेहतो ने बताया कि ऐसे आयोजन से हमारे छोटे छोटे गांवों की प्रतिभाओं को विश्व पटल पर अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलेगा एवं युवाओं में जागृति और ज्ञान की अनुभूति होती है । मुख्यमंत्री कप के शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा, पार्षद एवं सभापति ईश्वर जमींदार, जनपद सदस्य सुनील नागले, शैलेन्द्र गौर, अनिल लोवंशी, रामकिशोर साध, सीएम राईस प्राचार्य ए एस राजपूत, खेल शिक्षक अजय शेख संगीता तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लाक समन्वयक नारायण बाबरिया, नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवक मुस्कान अमोदा, स्कूल एवं कालेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!