सिवनी मालवा
जीवा ज्योति स्कूल की शिवानी को नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड

सिवनी मालवा। जीवा ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल बराखड़ कलॉ की छात्रा शिवानी गौहर (कक्षा चौथी) पिता सुशील कुमार गौहर ने दिनाँक 25.12.2023 को भोपाल जिले में आयोजित 20वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने अपने माता पिता के साथ-साथ पूरे विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।
छात्रा की सफलता पर सचालक महोदय डॉ प्रवीण पणिकर एंव प्रधानाचार्य श्रीमति ज्योति पणिकर, खेल प्रभारी कुलदीप ढोके सहित पूरे स्टॉफ ने उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया।



