सिवनी मालवा
जीवा ज्योति स्कूल की नंदिनी को नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड

सिवनी मालवा। जीवा ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल बानापुरा की छात्रा नंदिनी गौहर पिता सतीश गौहीर ने दिनाँक 25.12.2023 को भोपाल जिले में आयोजित 20वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने अपने माता पिता के साथ-साथ पूरे विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।
छात्रा की सफलता पर प्राचार्य महोदय डॉ प्रवीण पणिकर, खेल प्रभारी कुलदीप ढोके सहित पूरे स्टॉफ ने उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया।



