विज्ञान प्रदर्शनी : मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी बस ने विद्यार्थियों को किया आकर्षित
सिवनी मालवा. सिवनी मालवा के शासकीय विद्यालयों में भेजी गई मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी बस विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति उत्साह व दिलचस्पी पैदा कर रही है। जिसके तहत शासकीय नवीन हाई स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्रों ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँच शासन द्वारा मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी बस में भेजी गई प्रदर्शनी को दिखाया गया। जिसमें छात्रों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की तकनीकी शिक्षा व मॉडल का अवलोकन किया।
शासकीय नवीन हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार पाटिल ने बताया की आज मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी बस के माध्यम से छात्रों को बताया गया की आधुनिक युग में नवीनतम टेक्नोलॉजी का किस प्रकार से उपयोग किया जा रहा है। तथा इसकी प्राचीन समय में परंपरागत कार्य शैली के बदलाव का अवलोकन भी कराया गया।
इस प्रदर्शनी के जरिए विद्यार्थियों ने मनुष्य शरीर की बनतर, विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली को बहुत ही सरल व रोचक ढंग से दिखाया गया। इससे विद्यार्थियों की विज्ञान विषय प्रति रुचि भी पैदा हुई और कई भ्रम भी दूर हुए। प्रिंसिपल ने सरकार के इस कार्य को सराहनीय बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।



