संजय गोयल बने नपा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और विजय टांक बने नगर पालिका कामगार शाखा अध्यक्ष
नपाध्यक्ष रितेश जैन व सीएमओ राकेश मिश्रा ने किया स्वागत

सिवनी मालवा। नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के संजय गोयल अध्यक्ष एवं नगरपालिका सफाई कामगार लोकल शाखा सिवनी मालवा के अध्यक्ष विजय टांक को बनाया गया। नगरपालिका कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा के द्वारा नवनिर्मित अध्यक्षों की घोषणा की गई एवं सभी का फूल माला से स्वागत किया गया। जिसमें सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन और नगर पालिका सीएमओ राकेश मिश्रा ने इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नपा सीएमओ राकेश मिश्रा ने कहा कि पद मिलने का मतलब हमारी जिम्मेदारी बढ़ना है। अब हमें शहर के साथ साथ अपने साथियों के लिए भी काम करना है।
नगर पालिका में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने संजय गोयल का कहना है कि कर्मचारियों के हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कोरोना काल के पहले से लेकर, कोरोना काल के दौरान और वर्तमान समय में भी कर्मचारी पूरी लग्न और मेहनत से अपना कर्तव्य का निर्वहन करते है। मेरे लिए यह नियुक्ति पद से ज्यादा मेरे परिवार के सदस्य नगर पालिका के लोगों के लिए काम करना है।
नगर पालिका कामगार शाखा अध्यक्ष बने विजय टांक का कहना है कि हम सभी शहर के लिए अल सुबह से लेकर देर रात तक काम करते है। मेरी प्राथमिकता रहेगा कि अपने परिवार के जैसे नगर पालिका के साथियों को कोई भी समस्या ना आए तो साथ ही नगर के लिए हमारी मेहनत भी हमेशा की तरह लगातार बनी रहे।



