सिवनी मालवा खेल महोत्सव 2023 : आनंद उत्सव,खेल महोत्सव अंतर्गत फुटबॉल एवं टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा खेल महोत्सव 2023 एवं आनंद उत्सव अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें नर्मदा वैली स्कूल फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकार संघ एवं नपा अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें आदर्श एकेडमी सिवनी मालवा प्रथम स्थान पर रही एवं श्री ज्ञान रतन एकेडमी द्वितीय स्थान पर रही सभी पत्रकार नपा अध्यक्ष रितेश जैन मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा,समस्त पार्षद,ब्लॉक खेल अधिकारी नारायण बावरिया,स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा,मेघा कक्कर,रवि हरदुआ जितेंद्र यादव बृजेश यादव,स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर वर्षा,विक्रम रघुवंशी आदि उपस्थित रहे एवं कन्या हाई स्कूल सिवनी मालवा में टेबल टेनिस खेल का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पेंशनर संघ एवं नपा अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा किया गया जिसमें बालक आयु वर्ग 11 से 15 में ऋत्विक अवस्थी टैगोर स्कूल प्रथम एवं अथर्व शर्मा केंद्रीय विद्यालय सिवनी मालवा द्वितीय रहे,बालिका आयु वर्ग 11 वर्ष से 15 वर्ष वर्ग में प्रथम सुहानी बाथम टैगोर पब्लिक स्कूल एवं द्वितीय शिवानी साहू टैगोर स्कूल सिवनी मालवा रही साथ ही बालक आयु वर्ग 16 से 25 में अनुज अवस्थी टैगोर स्कूल प्रथम एवं हर्षित साहू टैगोर स्कूल सिवनी मालवा स्थान पर रहे ,बालिका 16 वर्ष से 25 वर्ग में प्रथम साक्षी राठौर टैगोर स्कूल सिवनी मालवा द्वितीय रिया गौर टैगोर स्कूल रहे नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खेल महोत्सव 2023 अंतर्गत चलाए जा रहे हैं खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर इस को सफल बनाने में सहयोग करें साथ ही जिन स्कूलों में खेलों का आयोजन हो रहा है उनमें उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें खेल अधिकारी नारायण बावरिया ने बताया कि 18,19 जनवरी 2023 समय 11:00 से ज्ञान रतन अकादमी बनापुरा में शतरंज खेल का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे
मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि निकाय द्वारा खेल महोत्सव एवं आनंद उत्सव अंतर्गत अनेकों प्रकार की गतिविधियां संचालित कराई जा रही है हम शहर के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें



