भाजपा नर्मदापुर नगर मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर नगर मंडल की बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा बैठक एवं आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा के संबंध में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में मंडल ने आप सभी के सहयोग से 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। शेष 30 प्रतिशत कार्य भी आपकी सक्रियता से हम शीघ्र ही पूर्ण कर लेंगे। श्री नारोलिया ने बताया कि बैठक में संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, सहप्रभारी मनोहर बडानी, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल, बूथ विस्तारक अभियान मंडल संयोजक संजीव मालवीय, सोशल मीडिया सह संयोजक राहुल ठाकुर, रोहित गौर, संतोष मीना, विस्तारक वंदना दुबे, जितेन्द्र शर्मा, महेश सेन, चचंल राजपूत, कंचन चौकसे, दुर्गेश मिश्रा, सुमित गौर, योगेन्द्र सोलंकी, अजय रतनानी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।



