नर्मदापुरमसिवनी मालवा

जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे

नर्मदापुरम। जिले के सभी स्कूल अब प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह समय परिवर्तन 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया गया हैं। कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा जिले में तापमान के लगातार बढ़ोतरी के कारण भीषण गर्मी होने से दोपहर की पाली में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये आदेश जारी किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि यह आदेश समस्त शासकीय / अशासकीय / अनुदानप्राप्त / सी.बी.एस.ई/आई.सी.एस.सी/प्राथमिक/ माध्यमिक शालाओं में तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!