क्राइमसिवनी मालवा

थाना शिवपुर पुलिस द्वारा दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी का किया खुलासा

  • प्रेमप्रसंग के चलते हुई थी युवक की हत्या
  • थाना शिवपुर पुलिस द्वारा दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी का किया खुलासा
  • शिवपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलगांव के भामगढ़ के जंगल में एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने शनिवार शाम खुलासा किया

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थानाक्षेत्र में 12 – 13 अगस्त की दरमियानी रात को हत्या के मामले का खुलासा एसडीओपी कार्यालय सिवनी मालवा में किया गया। हत्या का कारण आरोपी भाई विष्णु प्रसाद उर्फ वंसी कीर ने मृतक का अपनी बहन से चल रहे प्रेमप्रसंग के चलते मृतक दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रेमप्रसंग के मामले को लेकर काफी समय से आरोपी नाराज था, मौका मिलते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला
दिनांक 12 – 13 अगस्त 23 की दरम्यानी रात को पुलिस को मनोज कुमार पिता मोहन प्रजापति निवासी शिवपुर से सूचना प्राप्त हुई कि उसके भाई की लाश भामगढ़ के जंगल ग्राम कोलगांव मे पड़ी मिली है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी शिवपुर एवं स्टाफ की पुलिस टीम मौके पर पहुची। जहा एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला सूचनाकर्ता ने बताया कि यह मेरा भाई दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति है। जो अपने दोस्त गौरीशंकर दरोई एवं रिंकू राजपूत के साथ मेरी मोटर साईकिल से घर से निकले थे। पुलिस द्वारा मौके की कार्यवाही कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये गए। शिवपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 199/23 धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रेमप्रसंग के चलते हत्या
एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शने में विवेचना की गई। जिसमें तकनीकी एवं गैर तकनीकी तथ्यो के आधार पर संदेही विष्णु प्रसाद उर्फ वंसी पिता शिवराज कीर उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोलगांव को विधिवत पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया अपनी बहन के प्रेमप्रसंग के मामले मे मृतक दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति की हत्या करना स्वीकार किया गया। हत्या धारधार हथियार बका (बड़ा दराता) से करना बताया। हथियार को विधिवत जप्त कर अन्धे कत्ल का पर्दाफास किया आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा।

ज्ञात हो कि दिनांक 12.08.23 की दरम्यानी रात को पुलिस को सूचनाकर्ता मनोज कुमार पिता मोहन प्रजापति निवासी शिवपुर से सूचना प्राप्त हुई कि उसके भाई की लाश भामगढ के जंगल ग्राम कोलगांव मे पड़ी मिली है उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी शिवपुर एवं स्टाफ की पुलिस टीम मौके पर पहुची जहा एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा मिला सूचनाकर्ता ने बताया कि यह मेरा भाई दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति है जो अपने दोस्त गौरीशंकर दरोई एवं रिंकू राजपूत के साथ मेरी मोटर साईकिल से घर से निकले थे, पुलिस द्वारा मौके की कार्यवाही कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये गये एवं अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 199/23 धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना तकनीकी एवं गैर – तकनीकी तथ्यो के आधार पर संदेही विष्णु प्रसाद उर्फ वंसी पिता शिवराज कीर उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोलगांव को विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया अपनी बहन के प्रेमप्रसंग के मामले मे मृतक दौलतराम उर्फ गोलू प्रजापति की हत्या धारधार हथियार बका (बड़ा दराता) से करना बताया हथियार को विधिवत जप्त कर अन्धे कत्ल का पर्दाफास किया आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा।

अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अंधे कत्ल का खुलासा करने मे मुख्य भूमिका थाना प्रभारी शिवपुर उनि0 संजीव पंवार, उनि० विवेक यादव, आरक्षक 905 संदीप यदुवंशी (सायवर सेल) कावा सउनि शंकरसिह मीणा, कावा प्रआर0 474 राजेश परते आरक्षक 535 महेन्द्र गुर्जर , आरक्षक 704 अमर तंवर, आरक्षक 125 गौरीशंकर, आरक्षक 368 सुनील जाट, आरक्षक 882 संजय गिनारे, आरक्षक 438 नरेन्द्र राजपूत, आरक्षक 599 अनिरुद्ध चौहान आरक्षक 689 कृष्णगोपाल गौर . आरक्षक 859 पूनम बिल्लोरे, महिला आरक्षक 934 रिचा राजपूत की मुख्य भूमिका रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!