कांग्रेस प्रत्याशी अजय पटेल ने स्वयं की प्रचार गाड़ी से घायलों को भेजा अस्पताल डॉक्टर को फोन कर उपचार की व्यवस्था कराई
अजय पटेल ने घायल पड़ी महिला और बच्चों की अस्पताल भेज कर जान बचाई

सिवनी मालवा l विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित अजय बलराम पटेल अपने चुनावी अभियान में बाबरी रोड स्थित ग्रामों का दौरा कर रहे थे l तभी उन्हें सड़क के किनारे एक खून से लाथपत घायल महिला और बच्चे में दिखे l चुनावी काफिले में आगे चल रहे प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुकेश पटेल ने काफिले को रुकवाया और अजय पटेल ने तुरंत ही पीड़ा से कराह रहे बच्चे को उठाकर पानी पिलाया । महिला के हाल-चाल जाने तब पता चला कि महिला गंभीर रूप से घायल है । अजय पटेल ने तुरंत ही अपने चुनावी वाहन में घायल महिला, पीड़ित बच्चे और महिला के पति को सवार कर अस्पताल भेजा । इसी के साथ उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को फोन लगाकर तुरंत उपचार उपलब्ध कराने की बात कही । ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गर करोड़ ने बताया कि सेवंती बाई 28 साल सोइल 30 साल और 2 साल का छोटा बच्चा घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था । जिसमें से सेवंती बाई अति गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है बाकी घायलों का इलाज जारी है । यहां बता दें कि बाबरी रोड पर अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन अंधा धुंध गति से किया जाता है जिसकी चपेट में आने के कारण महिला उसका पति और बच्चे घायल हो गए अस्पताल पहुंचाने वाले कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने बताया कि यह परिवार न जाने कितनी देर से सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था हमारे पहुंचने पर इन्हें देखा और हमने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए अपने वहां से भिजवाया ।



