सिवनी मालवा

अध्यापन में आई सी टी टूल्स का प्रयोग विषय पर कार्यशाला आयोजन

सिवनी मालवा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा के आई टी सेल द्वारा महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ के लिए अध्यापन में आई टी सी का प्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार रघुवंशी ने कार्यशाला को प्रारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण केवल चॉक – बोर्ड तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षण में आईटीसी टूल्स जैसे कि स्मार्ट बोर्ड, इंटरनेट तथा एडवांस एप के माध्यम से अध्यापक कराया जाना आवश्यक हो गया है ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति अभिरुचि बनी रहे और वे सरल तरीके से गहन विषयों को समझ सकें। ग्लोबस इन्फोकॉम के ट्रेनिंग हेड श्री पुनीत सक्सेना ने शैक्षणिक स्टाफ को स्मार्ट बोर्ड के प्रयोग के माध्यम से शिक्षण पर प्रशिक्षण प्रदान किया। सभी शिक्षकों द्वारा स्मार्ट बोर्ड पर हैंड्स ऑन प्रेक्टिस की गई। आईटी सेल प्रभारी डॉ योगेश खंडेलवाल ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षकों के लिए आई टी से संबंधित ट्रेनिंग आयोजित की जाती है इसी तारतम्य में इस वर्ष स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अध्यापन करने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

इस प्रशिक्षण में डॉ कल्पना स्थापक, प्रो एससी अग्रवाल, प्रो. एसके अग्रवाल, डॉ एके यादव, डॉ एसके झा, डॉ एसके सोनी, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, डॉ योगेश खंडेलवाल, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, डॉ अनुराग पथक, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते, रमाकांत सिंह, डॉ अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, डॉ रश्मि सोनी, नवनीत सोनारे, श्रीमती गीता डोंगरे, कैलाश गड़वाल, डॉ प्राची सिंह, रोहित मालवीय उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!