लोकसभा 2024 में नर्मदापुरम- नरसिंहपुर लोकसभा में भी युवा उम्मीदवार की चर्चा
सबसे योग्य और सबसे युवा तरुणाई के रूप में डॉक्टर विशाल सिंह बघेल अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल

नर्मदापुरम । 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए, जिनमें तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से केंद्र में विराजमान भारतीय जनता पार्टी के हौसलें सातवें आसमान पर है। सरकार गठन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। वैसे भी मोदी चेहरे के नाम पर लड़े गए चुनावों में भाजपा का स्ट्राइक रेट बेहद ठीक रहा है। इस बार का लोकसभा चुनाव थोड़ा दिलचस्प होगा। मोदी मैजिक और बड़े दिग्गज नेताओं से सजी भाजपा के सामने सारे दल एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं। भाजपा का प्रयास होगा कि केंद्र की मोदी सरकार के विगत दो कार्यकाल के काम तथा विपक्ष की निष्क्रियता के बल पर इस बार पहले से ज्यादा सीटें जीती जाए। ऐसे में लोकसभा स्तर पर प्रत्याशी चयन प्रमुख पक्ष हो सकता है। सिर्फ मोदी लहर के नाम पर सांसद बनाने से बेहतर होगा कि ऐसे प्रत्याशी को मौका दें जो योग्य हो, जिनकी अपनी छाप हो, क्षेत्र विशेष में दक्ष हो, साथ ही युवा भी हों। जहां एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दुनिया के समक्ष सबसे विकासशील व सक्षम देश के रूप में स्थापित करना चाहते हैं तो उनके इस संकल्प में युवा सांसद महती भूमिका निभाएंगे। युवा तरुणाई की बहुलता वाले देश में युवा सांसदों की संख्या जितनी अधिक होगी, देश में नवाचार उतने ज्यादा होंगे, विकास के नित नए अध्याय लिखे जा सकते हैं। इसका असर लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में देखने को मिलेगा।
इस कड़ी में हम हमारी नर्मदापुरम- नरसिंहपुर लोकसभा की चर्चा करें तो वर्तमान में सबसे योग्य और सबसे युवा तरुणाई के रूप में डॉक्टर विशाल सिंह बघेल अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। आपने मात्र पांच वर्षों में हरदा, नर्मदापुरम तथा भोपाल जैसे जिलों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हजारों लोगों को लाभान्वित किया है।
आपके कार्यों की चर्चा करें तो महाराष्ट्र के जलगांव से आपने वैद्यकीय अधिकारी के रूप में अपने चिकित्सक केरियर की शुरुआत की। इसके पश्चात जगजीवन राम हॉस्पिटल मुंबई, सर गंगाराम हॉस्पिटल तथा गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल दिल्ली में रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया। वर्तमान में आप बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य शाखाएं संचालित हो रही है। इसी के साथ आप रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं। इस संस्था के माध्यम से भोपाल, हरदा तथा नर्मदापुरम जिलों में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियां निरंतर जारी है।
सामाजिक संस्था के माध्यम से आपने विभिन्न तात्कालिक मुद्दों पर कार्य करते हुए युवाओं में जागृति एवं समाज में बदलाव लाने का कार्य किया है। इतना ही नहीं आप नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली में महामंत्री, रेसीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल दिल्ली के अध्यक्ष तथा वैद्यकीय प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाहन कर चुके हैं। वर्ष 2018 में भारत सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आपको एक्सीलेंस इन डायबिटीज नेशनल अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने पर बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा भी आपको सम्मानित किया गया। आपकी इन्ही योग्यता एवं क्षमताओं के बल पर विगत वर्ष आप थाईलैंड में आयोजित विश्व युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। ऐसे योग्य युवा का चयन अगर लोकसभा सांसद के रूप में होता है तो यह क्षेत्र ही नहीं अपितु प्रदेश के विकास के लिए बड़ी कामयाबी होगी।



