सिवनी मालवा

ओ.एम.आर. शीट आधारित आधार पाठ्यक्रम विषयों की विशेष टेस्ट परीक्षा का आयोजन

सिवनी मालवा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के निर्देशन में आधार पाठ्यक्रम के विषयों हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, पर्यावरण अध्ययन तथा योग एवं ध्यान विषयों की ओ.एम.आर. शीट आधारित वैकल्पिक अर्धवार्षिक टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्राओं द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के समान ही ओ.एम.आर. शीट दी गई तथा मुख्य परीक्षा में जिस प्रकार वैकल्पिक प्रश्नों का समायोजन होता है, इसी प्रकार वैकल्पिक प्रश्न पत्र देकर परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा प्रथम वर्ष में प्रवेशित बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी के सभी छात्राओं हेतु आयोजित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में पिछले वर्षों से देखा गया है कि छात्र-छात्राओं द्वारा ओ.एम.आर. सीट ठीक से न भरने के कारण उनका परीक्षा परिणाम काफी प्रभावित होता रहा है, इस उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन किया गया। जिससे छात्राओं को ओ.एम.आर. शीट पर रोल नंबर, प्रश्न उत्तरों के विकल्प कैसे भरना है, इस संबंध में संपूर्ण जानकारी हो सके। यह परीक्षा पिछले दो सत्रों से आयोजित की जा रही है जिससे छात्राओं में ओ.एम.आर. सीट भरने संबंधी जागरूकता आयी है, जिससे परीक्षा परिणाम में निरंतर सुधार हुआ है। यह परीक्षा हिंदी विभाग के डॉ. बाऊ पटेल सहायक प्राध्यापक, डॉ. धर्मेंद्र सिंह क्रीड़ा अधिकारी, अंग्रेजी विभाग डॉ. नीरज विश्वकर्मा, वनस्पति शास्त्र विभाग श्री रजनीकांत वर्मा के प्राध्यापकों द्वारा आयोजित की गई।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!